{"_id":"69e131d9a791512c8602f3ab","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-in-rented-room-amethi-news-c-96-1-ame1002-163523-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: किराये के कमरे में युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: किराये के कमरे में युवक की संदिग्ध हालात में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी। शहर में गोल-गप्पे का ठेला लगाने वाले जालौन निवासी युवक की बुधवार रात किराये के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जालौन जनपद निवासी गुड्डू (35) अमेठी शहर में फायर ब्रिगेड के पास किराये के कमरे में रहता था और गोल-गप्पे का ठेला लगाकर जीवनयापन करता था। उसके साथ रह रहे साले मोहित ने बताया कि गुड्डू पिछले करीब दो वर्षों से अमेठी में रहकर काम कर रहे थे। वह लगभग एक माह पहले ही अपने गांव से लौटे थे। बुधवार शाम वह रोज की तरह ठेला लगाकर कमरे पर वापस आए।
कुछ देर बाद जब मोहित कमरे में पहुंचा तो गुड्डू जमीन पर गिरे पड़े मिले। यह देख वह घबरा गया और आसपास के लोगों की मदद से तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन सूचना मिलने के बाद अमेठी आ रहे हैं। अभी तक किसी प्रकार का आरोप सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X