{"_id":"69e7c764666fee12c3014234","slug":"youth-dies-while-installing-ac-in-mumbai-amethi-news-c-96-1-ame1002-163961-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मुंबई में एसी लगाते समय युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मुंबई में एसी लगाते समय युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जायस। पूरे कोलई मजरे खरौली गांव निवासी मयंक पटेल (26) की मुंबई में सोमवार रात काम करने के दौरान गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार रात शव गांव पहुंचने की संभावना है।
पिता गुरुदीन ने बताया कि मयंक मुंबई में रहकर मकानों में एसी लगाने का काम करता था। सोमवार शाम वह एक इमारत की सातवीं मंजिल पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान सेफ्टी बेल्ट टूट गई, जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी फोन के जरिये परिजनों तक पहुंची। परिजनों के अनुसार एसी लगाने के दौरान लोहे के एंगल में लगी कील कमजोर थी, जिससे भार नहीं संभल सका और एंगल दीवार से निकल गया। इसी कारण वह नीचे गिर गया। बताया गया कि पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार रात करीब आठ बजे हवाई जहाज से शव घर लाया जाएगा। युवक की असमय मौत से गांव में शोक का माहौल है।
गोदभराई की तैयारी के बीच छाया मातम
मयंक की गोदभराई की रस्म को लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं और उसके घर आने का इंतजार किया जा रहा था। हादसे की खबर मिलते ही मां फूलनदेवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता गुरुदीन गमगीन हैं। बहनें किरन, नंदिनी और काजल भी बदहवास हैं। घर में मातम छाया है और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा है। ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने में जुटे रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X