सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha: Lawyer Attacked with Blowpipe at Hasanpur Civil Court; Woman Arrested; Lawyers Create Uproar

अमरोहा: हसनपुर सिविल कोर्ट परिसर में वकील पर फूंकनी से हमला, महिला गिरफ्तार; अधिवक्ताओं का हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा) Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 28 Apr 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
सार

हसनपुर सिविल कोर्ट परिसर में एक महिला ने अधिवक्ता ईश्वरचंद्र पर फूंकनी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज कर ली है। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सख्त कार्रवाई की मांग की।

Amroha: Lawyer Attacked with Blowpipe at Hasanpur Civil Court; Woman Arrested; Lawyers Create Uproar
वकील पर हमला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हसनपुर के सिविल कोर्ट परिसर में मंगलवार को एक महिला ने अधिवक्ता पर फूंकनी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया और थाने पहुंचकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Trending Videos


कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्ल वाली डगरौली निवासी ईश्वरचंद्र अधिवक्ता हसनपुर के सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं। अधिवक्ता के अनुसार, वह मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे कोर्ट रूम में मौजूद थे, तभी क्षेत्र के एक गांव की महिला वहां पहुंची और अपने थैले से फूंकनी निकालकर उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक हुए हमले में वह लहूलुहान हो गए। घटना की जानकारी पर अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। घटना से आक्रोशित अधिवक्ता कोतवाली पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदराम सिंह ने बताया कि सभी अधिवक्ता पीड़ित के साथ हैं। उन्होंने इसे अधिवक्ता समाज के लिए निंदनीय बताते हुए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। उनका कहना है कि लगातार अधिवक्ताओं पर हमले बढ़ रहे हैं। 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपी महिला पुष्पा निवासी गांव करनखाल के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी महिला का कहना है कि उसका एक मारपीट का मामला अधिवक्ता ईश्वरचंद्र के पास चल रहा था। आरोप है कि अधिवक्ता ने उसकी ओर से प्रभावी पैरवी नहीं की।  जिससे वह नाराज थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed