{"_id":"69f1994fc343180ab20e9ff2","slug":"mother-poisons-her-two-daughters-then-consumes-poison-herself-die-in-kanpur-2026-04-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: पांच साल से पति से अलग थी चांदनी, सामने आई विवाद की ये दो वजह; दो बेटियों संग जान देने वाली महिला की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पांच साल से पति से अलग थी चांदनी, सामने आई विवाद की ये दो वजह; दो बेटियों संग जान देने वाली महिला की कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:25 AM IST
सार
कानपुर जिले के महाराजपुर थाना इलाके के नजफगढ़ में एक महिला ने दो बेटियों को जहर खिलाने के बाद खुद बी खा लिया। इससे तीनों की मौत हो गई। पति से अलगाव के बाद महिला दोनों बेटियों संग मायके में रह रही थी। जेठ का आरोप है कि समोसे की लड़ाई के बाद से पति-पत्नी अलग हुए थे। वहीं, मां का कहना है कि पति ने बेटी की जान लेने की कोशिश की तो रिश्ता तोड़ा था।
विज्ञापन
1 of 12
kanpur suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के कानपुर जिले के महाराजपुर थाना इलाके के नजफगढ़ में महिला चांदनी (35) ने मंगलवार सुबह दो बेटियों पायल (8) और ब्यूटी (5) को जहर खिलाने के बाद खुद भी खा लिया। इससे तीनों की मौत हो गई। वह पति राकेश से अलग होने के बाद पांच साल से मायके में रह रही थीं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नजफगढ़ निवासी चांदनी का विवाह 2012 में मैनपुरी करहल क्षेत्र के राकेश उर्फ नेता के साथ हुआ था। परिजन का कहना है कि पति के शराब पीने की लत के कारण उनमें विवाद होता था। करीब पांच साल पहले दोनों में अलगाव हो गया।
इसके बाद चांदनी बेटियों के साथ मायके में रह रही थी। चांदनी के पिता रामलाल पासवान गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मंगलवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे चांदनी की मां शांति देवी भूसा लेने खेत गई थीं। घर में दोनों बेटियों के साथ चांदनी थी।
Trending Videos
2 of 12
मां और दो बेटियों की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब नौ बजे चांदनी बाहर बैठकर उल्टियां कर रही थीं जबकि पायल और ब्यूटी उसकी गोद में बेसुध हालत में थीं। तीनों की हालत देखकर रिश्ते के भाई ने कारण पूछा तो चांदनी ने जहर खाने की बात बताई। उसने शोर मचाकर ग्रामीणों को एकत्रित किया। एंबुलेंस सेवा 108 पर सूचना दी लेकिन दो घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। तीनों को निजी कार से सरसौल सीएचसी ले गए। यहां तीनों की गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने हैलट अस्पताल भिजवाया। हैलट में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 12
कानपुर सुसाइड केस
- फोटो : amar ujala
परिजन शव गांव ले आए थे। अस्पताल की सूचना पर महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घरवाले पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए। समझाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम भेजा गया। पुलिस ने घर की जांच की। मौके से किसी तरह का कोई जहरीला पदार्थ नहीं मिला। चूल्हे के पास कटी हुई लौकी थी। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह, महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने पूछताछ की।
4 of 12
कानपुर सुसाइड केस
- फोटो : amar ujala
एंबुलेंस नहीं आई, मौत ने तीन को दबोचा
इसे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही कहें या फिर बदइंतजामी। ग्रामीण क्षेत्र में 10 मिनट में पहुंचने का दंभ भरने वाली सरकारी एंबुलेंस का दावा महाराजपुर में एक बार फिर झूठा साबित हुआ। नजफगढ़ गांव में जहरीला पदार्थ खाने से अचेत हुईं चांदनी और उसकी बेटी पायल और ब्यूटी को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों के बार-बार फोन करने पर भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। उन्हें निजी वाहन से स्वास्थ्य केंद्र से हैलट तक पहुंचाने में करीब ढाई घंटे का समय बर्बाद हो गया। तब तक तीनों की सांसे थम गईं।
विज्ञापन
5 of 12
कानपुर सुसाइड केस
- फोटो : amar ujala
चांदनी के भाइयों का आरोप था कि अगर समय से अस्पताल पहुंच जाते तो शायद तीनों जिंदा होते। इससे पहले भी 23 अप्रैल को छतमरा चौराहे पर गश खाकर गिरे मजदूर को 45 मिनट तक एंबुलेंस नहीं मिली थी। इससे उसकी जान चली गई थी। नजफगढ़ निवासी चांदनी और उसकी बेटियों पायल और ब्यूटी की मौत हो गई। पड़ोस में रहने वाले भाई धर्मेंद्र, जितेंद्र और प्रताप का कहना था कि उन लोगों को करीब 7.30 बजे जानकारी हुई तो एंबुलेंस बुलाने के लिए 108 डायल किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X