{"_id":"69f1a5240cd78e02c704b6fb","slug":"balrampur-three-youths-killed-in-a-collision-between-two-bikes-none-of-them-was-wearing-a-helmet-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, किसी ने नहीं पहना था हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, किसी ने नहीं पहना था हेलमेट
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:01 PM IST
विज्ञापन
सार
घटना में सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और सभी की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को काफी देर तक उसके न पहुंचने पर जब फोन किया गया तो पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी दी।
मृतक आकाश व सूरज।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गालिबपुर चौराहा के पास मंगलवार की रात उतरौला–बलरामपुर मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
Trending Videos
इमिलिया रज्जाक गांव निवासी वंशराज ने बताया कि मेरा पोता आकाश वर्मा (17) अपनी मौसी के घर धौरहरी गांव सामान देने जा रहा था। इसी दौरान गालिबपुर चौराहा के पास बलरामपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार आशीष सोनी (22) निवासी मोहल्ला बलुहा थाना कोतवाली नगर तथा सूरज कश्यप (20) निवासी मोहल्ला बड़ा पुल चौराहा खलवा नगर कोतवाली की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गंगा एक्सप्रेसवे : 5700 युवाओं को मिलेगा रोजगार, नियमों के उल्लंघन पर सीधे चालान, मोबाइल पर आएगा मेसेज
ये भी पढ़ें - लखनऊ में 'विराट शो' के लिए ढीली करनी होगी जेब, दो से 50 हजार तक होगी कीमत, 7 मई को है मुकाबला
घटना में सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और सभी की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को काफी देर तक उसके न पहुंचने पर जब फोन किया गया तो पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। मृतक की मां प्रेमा बदहवास हो गईं, जबकि पिता बृजलाल मुंबई में होने के कारण घटना की खबर सुनकर घर के लिए रवाना हो गए। बताया गया कि आकाश पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था और कुछ दिनों बाद मुंबई जाने की तैयारी में था। प्रभारी निरीक्षक अविरल शुक्ला ने बताया कि दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे और तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है।

कमेंट
कमेंट X