सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   School vehicle fined 15,000 for violating norms

Balrampur News: मानक उल्लंघन में स्कूल वाहन पर 15 हजार का चालान

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 28 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
School vehicle fined 15,000 for violating norms
फोटो-25-बलरामपुर के रेहरा बाजार में स्कूली वाहन की जांच करते एआरटीओ व अन्य।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को निजी स्कूलों के वाहनों की विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के पहले ही दिन एक स्कूली वाहन का 15 हजार रुपये का चालान किया गया। वहीं बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर भी कार्रवाई हुई है।
Trending Videos



परिवहन विभाग ने इंटीग्रेटेड स्कूल मोटर मॉनिटरिंग पोर्टल पर निजी स्कूलों और उनके वाहनों का डाटा फीडिंग कार्य लगभग पूरा कर लिया है। जिले में करीब 170 निजी स्कूलों के कुल 371 स्कूली वाहन पंजीकृत बताए गए हैं। एआरटीओ बृजेश ने बताया कि डाटा संकलन पूरा होने के बाद अब ऐसे वाहनों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है जो सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं। उतरौला तहसील के रेहरा बाजार क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक स्कूली वाहन में आवश्यक मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर 15 हजार रुपये का चालान किया गया। यात्रीकर अधिकारी मदन चंद्र ने बताया कि जिले की विभिन्न तहसीलों में हेलमेट और सीट बेल्ट जांच अभियान भी चलाया गया। इस दौरान 35 बिना हेलमेट दोपहिया चालकों और 15 बिना सीट बेल्ट वाहन चालकों के पर कार्रवाई की गई। कुल 50 वाहनों से करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed