{"_id":"69f0f0cc7c87e6c98b05fbd0","slug":"the-utensils-business-shines-during-the-wedding-season-due-to-the-high-prices-of-gold-and-silver-balrampur-news-c-99-1-brp1010-147213-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सोने-चांदी की महंगाई से सहालग में चमका बर्तन कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सोने-चांदी की महंगाई से सहालग में चमका बर्तन कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो-17-बलरामपुर के महदेइया बाजार में बर्तन खरीदते लोग ।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। सहालग शुरू होते ही क्षेत्र की बाजारों में रौनक लौट आई है। बर्तन की दुकानों पर इन दिनों ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। सोने-चांदी की कीमतें ज्यादा होने से शादी-विवाह के सीजन में बर्तनों की खरीदारी में तेजी आई है। महंगाई के कारण इस बार ग्राहकों की पसंद में बदलाव साफ नजर आ रहा है।
कीमती धातुओं की बढ़ती कीमतों का सीधा असर बाजार पर पड़ा है। पीतल, तांबा, स्टील, एल्युमिनियम और गिलट के बर्तनों के दाम बढ़ने से लोगों का बजट प्रभावित हुआ है। ऐसे में ग्राहक अब जरूरत और खर्च के बीच संतुलन बनाते हुए खरीदारी कर रहे हैं। भारी और महंगे बर्तनों की जगह हल्के व छोटे आकार के बर्तनों की मांग अधिक हो गई है। व्यापारी सुभाष कुमार बताते हैं कि इस बार ग्राहक पहले की तुलना में ज्यादा सोच-समझकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं संजय कौशल के अनुसार लोग अपनी क्षमता के अनुसार खर्च तय कर रहे हैं। सहालग में कारोबार तो अच्छा है, लेकिन खरीदारी का तरीका बदल गया है।
महंगाई के कारण खर्च पर नियंत्रण जरूरी
ग्रामीण क्षेत्रों से आए ग्राहकों ने महंगाई का असर स्वीकार किया। बघमरवा निवासी मुलायम ने बताया कि रिश्तेदारी में शादी के लिए बर्तन खरीदने आए हैं, लेकिन कीमत अधिक होने से खर्च का संतुलन रखना पड़ रहा है। मुजहनी के रंगीलाल का कहना है कि शादी का मौसम होने से खरीदारी जरूरी है, इसलिए बजट के अनुसार ही सामान लिया जा रहा है। गुमड़ी के बाबादीन ने बताया कि तिलकोत्सव के लिए बर्तन ले रहे हैं, मगर खर्च पर नियंत्रण रखना मजबूरी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X