सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Accident Bolero and Dumper Collide Violently Three Dead  Including Child Seven in Critical Condition

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो और डंपर की जोरदार भिड़ंत, मासूम समेत तीन की मौत, सात की हालत नाजुक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 29 Apr 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार

Unnao Road Accident News: बिहार थाना क्षेत्र में बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहे बोलेरो सवार श्रद्धालुओं को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और सात घायल हैं। टक्कर के बाद डंपर और बोलेरो दोनों सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए।

Unnao Accident Bolero and Dumper Collide Violently Three Dead  Including Child Seven in Critical Condition
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उन्नाव जिले में बिहार-बक्सर मार्ग पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बोलेरो को  जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन सड़क किनारे खंती में जा पलटे।

Trending Videos

हादसे में बोलेरो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, बोलेरो सवार सभी लोग मौरावां थाना क्षेत्र के पठई गांव के निवासी हैं। वे बक्सर स्थित चंडिका देवी मंदिर में बच्चे का मुंडन कराकर घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोरदार टक्कर से उड़े बोलेरो के परखच्चे
डंपर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। टक्कर मारने के बाद डंपर भी अनियंत्रित होकर बोलेरो के ऊपर ही खंती में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाला।





शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गंभीर रूप से घायल सात लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पठई गांव में जैसे ही हादसे की खबर पहुंची, पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। जिस घर में मुंडन की दावत की तैयारी हो रही थी, वहां अब कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed