सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   128 people booked for breach of peace in Chamunda Temple dispute

Amroha News: चामुंडा मंदिर के विवाद में 128 लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 08 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
128 people booked for breach of peace in Chamunda Temple dispute
विज्ञापन
डिडौली। गांव श्यामपुर में चामुंडा मंदिर निर्माण के लिए चल रहे पुराने विवाद में पुलिस ने एहतियातन दोनों पक्षों के कुल 128 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए उन्हें पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके में पाबंद किया है। इस कार्रवाई के विरोध में दोनों पक्ष के लोग एक साथ थाने पहुंचे और पुलिस के फैसले पर आपत्ति जताई।
Trending Videos


ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हिंदू-मुस्लिम या मंदिर-मस्जिद को लेकर कोई विवाद नहीं है, इसके बावजूद इतनी बड़ी संख्या में लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना उचित नहीं है। उन्होंने पुलिस से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। इस संबंध में ग्रामीणों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार बालियान से मुलाकात कर अपनी नाराजगी जाहिर की। पुलिस का कहना है कि यह कदम पूरी तरह एहतियाती तौर पर उठाया गया है, ताकि किसी भी संभावित विवाद या तनाव को समय रहते रोका जा सके और गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गांव में चामुंडा मंदिर करीब 60 वर्ष पुराना है और वर्ष 2008 से इसका निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इसी को लेकर लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को गांव के हिंदू और मुस्लिम पक्ष के खेलते समय बच्चों के बीच कहासुनी हो गई थी। तभी असगर नाम के व्यक्ति ने सांप्रदायिक तनाव की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य किए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है और पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed