फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   83,116 cases settled in National Lok Adalat

Amroha News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निबटे 83,116 मुकदमे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
83,116 cases settled in National Lok Adalat
अमरोहा। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 93,537 वाद लगाए गए। इसमें से 83,116 विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण किया गया। जिला न्यायालय में कुल 4881 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत जिला जज जफीर अहमद ने की। लोक अदालत में जिला न्यायालय में कुल 4881 वादों का निस्तारण हुआ। इसमें 4057 फौजदारी के वादों का निस्तारण करते हुए 5,50,260 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल हुए। एनआईएक्ट धारा 138 के 19 वादों, विद्युत अधिनियम के 617 वादों का निस्तारण हुआ। मोटर दुर्घटना ट्रिब्यूनल के 60 मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों का निस्तारण करते हुए 22675068 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए।
विज्ञापन

प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय के द्वारा पारिवारिक मामलों के 92 वादों का निस्तारण करते हुए 9810666 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए और 21 जोडे़ साथ-साथ रहने को राजी हुए। सिविल के 36 वादों का निस्तारण किया गया। अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत द्वारा 13 प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया गया और 21 लाख रुपये जुर्माने के रूप में दिलाए। उपभोक्ता फोरम न्यायालय द्वारा 15 वादों का निस्तारण करते हुए 3003223 रुपये प्रतिकर दिलाया। वहीं, 76077 विभिन्न प्रकार के प्री-लिटीगेशन वादों (बैंकों के ऋण वसूली वाद, दूर संचार के वाद, एआरटीओ के चालान, पुलिस के चालान आदि) का निस्तारण करते हुए कुल 40982132 रुपये वसूले गए। जनपद के सभी तहसीलों व राजस्व न्यायालयों के कुल 2130 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कपिला राघव, संजय चौधरी, हेमलता त्यागी, नसीमा, अरविन्द शुक्ला, ईश्वर सिंह, नाजनीन वानो, ज्योति, ओमवीर, सीजेएम ओमपाल सिंह आदि न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed