{"_id":"6a7e2c55d3681fec810b8add","slug":"public-health-units-ready-in-joya-and-gajraula-testing-facilities-to-be-available-under-one-roof-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-170524-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जोया और गजरौला में पब्लिक हेल्थ यूनिट तैयार, एक छत के नीचे मिलेंगी जांच सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जोया और गजरौला में पब्लिक हेल्थ यूनिट तैयार, एक छत के नीचे मिलेंगी जांच सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जोया और गजरौला ब्लॉक में पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कराया गया है। यहां लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न जांच और प्राथमिक उपचार की सुविधाएं मिलेंगी। जल्द ही यहां जांच शुरू की जाएंगी।
ग्रामीण और अर्द्धशहरी क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए दोनों ब्लॉक में यूनिट बनाई गई हैं। जोया में प्रस्तावित यूनिट करीब 6.60 लाख रुपये की लागत से तैयार कर विभाग को हैंडओवर कर दी गई है। यहां मरीजों का पंजीकरण, डॉक्टर की सलाह, प्राथमिक उपचार और विभिन्न प्रकार की खून की जांच की सुविधा होगी। अत्याधुनिक मशीनें भी लगाई जाएंगी, जिससे सामान्य जांच के लिए मरीजों को जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
जोया सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उवैस ने बताया कि भवन हैंडओवर हो गया है और शिफ्टिंग का काम चल रहा है। कांवड़ यात्रा के बाद यहां जांच की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि यूनिट शुरू होने से खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को फायदा मिलेगा। उन्हें एक ही छत के नीचे विभिन्न जांचों की सुविधा उपलब्ध होगी।