फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Naina Agarwal Crowned Teej Queen

Amroha News: नैना अग्रवाल के सिर सजा तीज क्वीन का ताज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Naina Agarwal Crowned Teej Queen
अमरोहा। भारत विकास परिषद की ओर से बुधवार को एक पैलेस में सांस्कृतिक तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से की। इसके बाद वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और परिषद के सदस्यों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। तीज क्वीन का खिताब नैना अग्रवाल ने जीता।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत युविका भार्गव की शिव स्तुति से हुई। इसके बाद ध्रुव गर्ग और निष्ठा सक्सेना ने प्रस्तुति दी, जबकि शिवी खंडेलवाल के शानदार नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। नव्या अग्रवाल और यश अग्रवाल ने रक्षाबंधन पर लघु नाटक प्रस्तुत कर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। अंजू अग्रवाल और मुस्कान ने सास-बहू के रिश्ते पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर खूब मनोरंजन किया। इसके बाद सोलो डांस मेडले और ग्रुप डांस में योगेश मालीवाल, कावेरी सक्सेना, ममता अग्रवाल, नैना अग्रवाल, विभा सक्सेना, स्वाति अग्रवाल, गुंजन माहेश्वरी, गीता अग्रवाल, कल्पना भार्गव, विनोद भार्गव और अचल अग्रवाल आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान राम और माता सीता के विवाह का भव्य मंचन रहा। इसमें श्रीराम की भूमिका नितिन रस्तोगी, लक्ष्मण की मनु कमल गुप्ता, सीता की रुचि रस्तोगी और राजा जनक की भूमिका गौरव कपूर ने निभाई। सखियों की भूमिका योगेश मालीवाल, कावेरी सक्सेना और ममता अग्रवाल ने निभाई। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। बेस्ट आउटफिट का पुरस्कार पारुल अग्रवाल, बेस्ट हेयर स्टाइल गीता अग्रवाल, ब्यूटीफुल स्माइल श्वेता रस्तोगी और ब्यूटीफुल आइज का पुरस्कार विभा सक्सेना को मिला। मेहंदी प्रतियोगिता में गरिमा माहेश्वरी प्रथम, पारुल अग्रवाल द्वितीय तथा नीतू रस्तोगी और श्वेता रस्तोगी तृतीय रहीं। बांसुरी डेकोरेशन प्रतियोगिता में शालिनी कपूर प्रथम, पूजा अरोरा द्वितीय और शशि चतुर्वेदी तृतीय रहीं। बच्चों के बीच क्रोशिए से राखी बनाने की प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें अविशी भार्गव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed