{"_id":"6a7e2c7b4b1071f2ef010623","slug":"vehicles-coming-from-gajraula-were-stopped-causing-a-traffic-jam-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-170508-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गजरौला से आने वाले वाहनों को रोका, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गजरौला से आने वाले वाहनों को रोका, लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। कांवड़ यात्रा के दौरान जारी आदेश का हवाला देते हुए बिजनौर जनपद के अधिकारियों ने धनौरा दिशा से आने वाले भारी वाहनों को अपनी सीमा में लेने से इन्कार कर दिया। इसके चलते धनौरा पुलिस ने भी भारी वाहनों को आगे जाने से रोक दिया। ब्लॉक कार्यालय के पास कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। वाहनों के साथ व्यापारी भी परेशान रहे और माल लदे ट्रक जाम में फंसे रहे।
बुधवार दोपहर बाद बिजनौर की चांदपुर पुलिस ने धनौरा दिशा से आने वाले वाहनों को अपनी सीमा में प्रवेश देने से इन्कार कर दिया। चांदपुर कोतवाली की बवनपुरा पुलिस चौकी पर तैनात कर्मचारियों ने वाहनों को वापस भेजना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि वाहनों को डायवर्ट रूट से जाना होगा। इसकी जानकारी पर धनौरा, बछरायूं और गजरौला पुलिस ने भी वाहनों को आगे जाने से रोक दिया।
बृहस्पतिवार दोपहर तक ब्लॉक कार्यालय के बाहर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। हालांकि रोडवेज बस और छोटे वाहनों पर प्रतिबंध नहीं था। व्यापारी भी माल की प्रतीक्षा करते रहे। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सरोहा ने बताया कि चांदपुर पुलिस भारी वाहनों को लेने से मना कर रही है। संवाद