{"_id":"6a7e2bea9f21dbf92802e938","slug":"failure-to-disclose-assets-proves-costly-15-employees-to-receive-salaries-after-five-months-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-170556-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: संपत्ति का ब्योरा न देना पड़ा भारी, पांच माह बाद मिलेगा 15 कर्मियों का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: संपत्ति का ब्योरा न देना पड़ा भारी, पांच माह बाद मिलेगा 15 कर्मियों का वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। चल-अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज नहीं कराने पर स्वास्थ्य विभाग के छह चिकित्सकों समेत करीब 15 कर्मियों का वेतन करीब पांच माह से रुका था। अब शासन ने सभी के लंबित पांच माह के वेतन का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, संबंधित चिकित्सकों और कर्मियों की वेतन वृद्धि, प्रमोशन और बाहर जाकर पीजी करने पर रोक जारी रहेगी।
शासन ने सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों को 31 जनवरी तक मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए थे। समय सीमा बढ़ाकर 10 मार्च किए जाने के बाद भी छह चिकित्सकों समेत करीब 15 कर्मियों ने विवरण ऑनलाइन नहीं किया। इसके बाद उनके वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई थी।
कर्मचारियों का कहना है कि अन्य विभागों में ऐसी स्थिति में एक माह बाद वेतन का भुगतान कर दिया गया, जबकि स्वास्थ्य विभाग में पांच माह तक वेतन रोका गया। उन्होंने गुजारा भत्ता नहीं मिलने पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि संपत्ति का विवरण ऑनलाइन नहीं देने पर करीब 15 कर्मियों के वेतन आहरण पर रोक लगाई गई थी। शासन ने अब पांच माह के वेतन का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही के चलते वेतन वृद्धि, प्रमोशन और बाहर पीजी करने पर रोक जारी रहेगी।