सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A pack of dogs attacked a woman and a teenager, injuring them.

Amroha News: कुत्तों के झुंड ने महिला व किशोरी पर किया हमला, घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 14 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
A pack of dogs attacked a woman and a teenager, injuring them.
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। अब्दुल्ला काॅलोनी में आवारा कुत्तों ने शुक्रवार को जंगल से घास लेने गई महिला और किशोरी को कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। जिससे ग्रामीणों में रोष है। बताते हैं कि बृहस्पतिवार को गांव अब्दुल्ला कालोनी निवासी महिला बरीसा और असलम की 13 साल की बेटी सायमा गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में पशुओं के लिए घास लेने गई थीं। इसी बीच कुत्तों के झुंड ने महिला व किशोरी पर हमला कर दिया। अन्य महिलाओं ने शोर मचाते हुए किसी तरह से कुत्तों के झुुंड को भगाया। किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब छह दिन पहले भी आवारा कुत्तों ने एक बच्ची पर हमला कर घायल कर दिया था। कहा कि कुत्तों को पकड़वाने के लिए कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। सीएचसी प्रभारी डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि सीएचसी में एंटी रैबीज की डोज पर्यापत मात्रा में उपलब्ध हैं। जो भी एंटी रैबीज लगवाने मरीज पहुंचते हैं। उन्हें डोज लगाई जाती है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed