फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Akhilesh will become Chief Minister in the upcoming assembly elections: Shivpal

आने वाले विधान सभा चुनाव में अखिलेश बनेंगे मुख्यमंत्री : शिवपाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh will become Chief Minister in the upcoming assembly elections: Shivpal
गजरौला(अमरोहा)। गजरौला। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने और बूथ स्तर पर पार्टी मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर शिवपाल यादव दिल्ली से रामपुर जा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ हाईवे पर पहुंचे और फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद एक होटल में बैठक हुई।
विज्ञापन

शिवपाल ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार छात्र, किसान और व्यापारियों के विरोधी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों से अवगत कराने और चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अमन सिरोही, अनिल प्रधान, जितांबर यादव, फैसल अल्वी, जितेंद्र शर्मा, विपिन नजरपुरिया, शौकीन अहमद, शराफत हुसैन, दिनेश यादव, सतेंद्र प्रधान, नन्हे यादव, वीर सिंह, जितेंद्र सिंह, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र यादव के नेतृत्व में जलालपुर कलां के सामने शिवपाल का स्वागत किया गया। इस मौके पर रमेश यादव, कपिल यादव, दयाराम सिंह, रवि यादव, अंकुश यादव, मोनू यादव, महक सिंह, सोनू यादव, जाकिर अली, रविंद्र सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

-----------
शिवपाल सिंह का सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

डिडौली। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक शिवपाल सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। बरसात के बीच उन्होंने हाईवे किनारे एक ढाबे पर चाय भी पी और कार्यकर्ताओं से कहा अभी से ही आने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। आने वाला समय सपा का है।
मंगलवार को दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जाते समय जिवाई पुलिस चौकी के पास में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का विधायक फहीम इरफान ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाएं और चुनाव की तैयारियों में लग जाएं। इस बार प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। सभी एक जुट होकर काम करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed