फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Water released from Bijnor Barrage; Ganga's water level likely to rise.

Amroha News: बिजनाैर बैराज से छोड़ा गया पानी, गंगा का जलस्तर बढ़ने की संभावना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Water released from Bijnor Barrage; Ganga's water level likely to rise.
गजरौला। बिजनौर बैराज से 93967 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बावजूद गंगा का जल स्थिर हैै। दो दिन से तिगरी में जल स्तर 265 मीटर पर ठहर गया हैै। मगर खादर के लोगों के सामनेे उत्पन्न हुईं दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार शाम 4 बजे 105540 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे बुधवार तक जल स्तर कुछ बढ़ने की संभावना हैै।
विज्ञापन

मंगलवार को तिगरी में गंगा का जल स्तर 265 मीटर दर्ज किया गया। सोमवार को भी जल स्तर 265 मीटर ही था। दोे दिन से गंगा का जल स्तर भले ही नहीं बढ़ा लेकिन तिगरी, शीशों वाली, ओसीता जगदेवपुर समेत कई गांवों के लोगों को समस्याओं से निजात नहीं मिली हैै। तिगरी में पुरोहिताें की झोपड़ियां जलमग्न हैं। होटल, दुकानों के तखत भी पानी में डूबे हुए हैं। शीशाें वाली गांव के लोगों को सबसे अधिक दिक्कत चारा लाने में हो रही है। मंगलवार शाम को चार बजेे बिजनौर बैराज से गंगा में 105540 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। संभावना जताई जा रही है कि बुधवार तक तिगरी का जल स्तर बढ़ सकता हैै। बाढ़ खंड विभाग के जेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि दोे दिन से गंगा का जलस्तर स्थिर है। बुधवार को बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed