फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike crashes into police barrier; youth dies, companion injured.

Amroha News: पुलिस बैरियर से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bike crashes into police barrier; youth dies, companion injured.
सैदनगली। पुलिस के बैरियर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर किया गया है। हादसे के बाद सीमा विवाद के चलते कई घंटे तक शव सीएचसी में रखा रहा।
विज्ञापन

थाना सैदनगली के मोहल्ला भीम नगर निवासी सुमित (18) कस्बे की एक दुकान पर काम करता था। कुछ दिन पहले ही उसने बाइक खरीदी थी। सोमवार देर रात उसका दोस्त, जिसका नाम भी सुमित है, बाइक चलाने की जिद करने लगा। दोनों बाइक से एचौड़ा रोड की ओर चल दिए। एचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र में पुलिस चेक पोस्ट पर लगे बैरियर से बाइक टकरा गई। हादसे में सुमित की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल को सैदनगली के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
घटना स्थल को लेकर सीमा विवाद के चलते शव कई घंटे तक सीएचसी में रखा रहा। बाद में संभल जनपद के थाना एचौड़ा कंबोह की पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि हादसा संभल जनपद में हुआ है। वहीं की पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed