सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Lover murdered widow before their wedding; shot in police encounter

Amroha: निकाह से पहले प्रेमी ने की थी विधवा की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, इसलिए घोटा महिला का गला

संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा) Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 12 Jun 2026 03:31 PM IST
विज्ञापन
सार

उझारी में चार बच्चों की मां आयशा की हत्या कर फरार हुए आरोपी प्रेमी परवेज को सैदनगली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Amroha: Lover murdered widow before their wedding; shot in police encounter
अमरोहा पुलिस की हिरासत में आयशा का हत्यारोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

उझारी में चार बच्चों की मां की हत्या कर फरार हुए आरोपी प्रेमी को सैदनगली पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



मूल रूप से संभल के मोहल्ला कोट निवासी आयशा (40) के पति की तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। वह पिछले चार महीने से अपने चार बच्चों के साथ उझारी में किराये के मकान में रह रही थी। आयशा का संभल के नूरिया सराय निवासी परवेज से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बुधवार को निकाह करने वाले थे। परवेज पिछले कुछ दिनों से उर्स देखने के बहाने आयशा के घर पर ही ठहरा हुआ था। बुधवार सुबह जब बच्चे सोकर उठे तो कमरे में आयशा का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। वहीं, परवेज मौके से फरार था। मृतका के 17 वर्षीय बेटे साहिल ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुपट्टे से गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने परवेज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सैदनगली पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।

विज्ञापन

तड़के करीब चार बजे पुलिस गंगा एक्सप्रेसवे पर उझारी-सांपा मार्ग के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया ने बताया कि आरोपी द्वारा चलाई गई गोली सिपाही शिवा हुड्डा के बाएं बाजू को छूते हुए निकल गई। जवाबी फायरिंग में एक गोली आरोपी परवेज के दाहिने पैर में लगी। घायल होने के बाद वह मौके पर ही गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed