सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Emphasis on timely resolution of Dial-112 and IGRS complaints.

Amroha News: डायल-112 और आईजीआरएस शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 12 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on timely resolution of Dial-112 and IGRS complaints.
विज्ञापन
अमरोहा। एसपी लखन सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय सभागार में डायल-112 एवं आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

समीक्षा बैठक में डायल-112 पर प्राप्त होने वाले विभिन्न प्रकार के इवेंट्स की विस्तार से समीक्षा की गई। एसपी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और संबंधित पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर निष्पक्ष, संवेदनशील तथा प्रभावी ढंग से कार्रवाई करें। उन्होंने शिकायतकर्ता से फीडबैक प्राप्त कर संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया। बैठक में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और संदर्भों की भी गहन समीक्षा की गई। एसपी ने निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर तथ्यपरक और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। बिना समुचित जांच और शिकायतकर्ता से संपर्क स्थापित किए किसी भी प्रकरण का निस्तारण न करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता बनाए रखना आवश्यक है। कहा कि डायल-112 और आईजीआरएस दोनों ही आमजन और पुलिस के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम हैं। इन व्यवस्थाओं की सफलता पुलिस कर्मियों की कार्यशैली और जवाबदेही पर निर्भर करती है। इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed