फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha will resonate with chants of 'Har-Har Mahadev' on the first Monday.

Amroha News: पहला सोमवार, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजेगा अमरोहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Amroha will resonate with chants of 'Har-Har Mahadev' on the first Monday.
अमरोहा। सावन माह के पहले सोमवार पर सोमवार तड़के शुभ मुहूर्त में जिलेभर के शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू हो गया। हरिद्वार और बृजघाट से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़िये देर रात तक अपने-अपने गंतव्य मंदिरों पर पहुंचते रहे।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए नगर के प्रमुख मंदिरों और शिवालयों को रंग-बिरंगी झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। नगर के वासुदेव तीर्थ मंदिर, नौगावां सादात के गजस्थल, पीला कुंड स्थित शिव मंदिर, धनौरा के पत्थर कुटी मंदिर, गजरौला के राम मंदिर और हसनपुर के शिवाला मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सादी वर्दी में पुलिसकर्मी भीड़ में रहकर निगरानी करेंगे, जबकि सीसीटीवी कैमरों के जरिए श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

30 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हुई थी। नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों के जत्थे लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ते दिखाई दिए। चारों ओर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया है। सोमवार को पहले सावन सोमवार के अवसर पर जिले के सभी प्रमुख शिवालयों में दिनभर जलाभिषेक, पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed