सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   An eight-year-old girl was raped by a neighbour, and a bulldozer was driven into the house of the fleeing accused.

Amroha News: आठ साल की बच्ची से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, भागे आरोपी के घर चला बुलडोजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
An eight-year-old girl was raped by a neighbour, and a bulldozer was driven into the house of the fleeing accused.
विज्ञापन
- पीड़िता अनुसूचित वर्ग से और आरोपी दूसरे समुदाय का होने पर तनाव देख आनन-फानन कार्रवाई




- अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र एक गांव की घटना, एसडीएम बोले-घर के अवैध निर्माण पर ही चला बुलडोजर

संवाद न्यूज एजेंसी



बुरावली (अमरोहा)। रहरा थानाक्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बच्ची से सोमवार दोपहर करीब दो बजे पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता अनुसूचित परिवार की और आरोपी दूसरे समुदाय से होने के कारण तनाव देख पुलिस ने बिना देरी रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही भागे आरोपी को सरेंडर के लिए चेताते हुए शाम को उसके घर पर दो बुलडोजर लगा दिए। गिरफ्त में न आने पर रात में बुलडोजर से घर ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी। एसडीएम का कहना है कि आरोपी के घर के कुछ हिस्से में अवैध निर्माण था, उसी पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है।



परिजनों का कहना है कि 18 वर्षीय आरोपी पड़ोस का होने के कारण बच्ची उसके फुसलाने में आ गई और घूमने के नाम पर उसके साथ भैंसा बुग्गी में बैठकर चली गई। आरोपी ने खेत में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। रोते हुए बच्ची घर लौटी तो परिजनों को वारदात का पता चला। इसके बाद वे बच्ची को सीधे थाने ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




संगीन वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी लखन सिंह यादव मौके पर पहुंच गए। परिजनों की तहरीर पर तत्काल आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई। गांव में फोर्स तैनात करने के साथ भागे आरोपी की खोजबीन में टीमें लगाईं। इस बीच पुलिस ने शाम करीब सात बजे आरोपी के घर के बाहर दो बुलडोजर खड़े कराके चेतावनी दी कि अगर तुरंत सरेंडर नहीं किया तो घर ध्वस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद भी आरोपी गिरफ्त में न आने पर रात करीब नौ बजे बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी। लगभग आधे घंटे की कार्रवाई में घर के काफी हिस्से को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos


हसनपुर के एसडीएम हिमांशु उपाध्याय का कहना है कि आरोपी के घर का कुछ हिस्सा अवैध निर्माण था, बुलडोजर की कार्रवाई उसी हिस्से में की गई है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी मजदूरी करता है, जबकि पीड़िता कक्षा दो की छात्रा है।

00

परिजनों ने नहीं किया गिरफ्तारी में सहयोगः एसपी

अमरोहा के एसपी लखन सिंह यादव का कहना है कि वारदात को अंजाम देकर भागे आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी की कोशिश शुरू की गई। उसके परिजनों से भी गिरफ्तारी में सहयोग का आग्रह किया गया लेकिन उन्होंने एेसा किया नहीं। इसके बाद बुलडोजर चलाने की कार्रवाई कराई गई, वह भी घर के अवैध हिस्से पर। गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं।

000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed