{"_id":"6a2723fe9da5a09b650f3bbf","slug":"ration-shop-dispute-both-sides-continued-fighting-when-police-arrived-19-reported-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-165515-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन दुकान विवाद: पुलिस के पहुंचने पर लड़ते रहे थे दोनों पक्ष, 19 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन दुकान विवाद: पुलिस के पहुंचने पर लड़ते रहे थे दोनों पक्ष, 19 पर रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र के गांव फतेहपुर वाटीपुरा में राशन की दुकान की रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हैरानी की बात यह है कि जब गांव में विवाद की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और पत्थर बरसाते रहे।
कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर वाटीपुरा में रामपाल सिंह के नाम पर राशन की दुकान है। कुछ दिन पहले ग्रामीणों की शिकायत पर दुकान की जांच की गई थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका है।
रविवार को यह विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। उन्होंने लाठी-डंडे, तमंचे और ईंट-पत्थर लेकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया था। गांव दहशत का माहौल बन गया था। राहगीरों की आवाजाही रुक गई और लोगों ने डर के मारे अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए थे। सूचना मिलते ही दरोगा लोहर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस के पहुंचने के बाद भी विवाद में शामिल लोग शांत नहीं हुए थे। दोनों पक्ष घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इस घटना में रामपाल, निरंजन, मंगला, मेवाराम, अरूण, तीरथ, इमरत, सुशील घायल हो गए थे। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में दरोगा लोहर सिंह की तहरीर पर रामपाल, मुखिया, सुखपाल, अरविंद, तीरथ, मोहन, गजेंद्र, अरूण, रविंद्र, सुशील, इमरत, राजेंद्र, मोवाराम, मंगला समेत 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें से 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Trending Videos