{"_id":"6a272efd140f83b72f0aba49","slug":"here-a-report-was-filed-there-a-bulldozer-ran-on-the-house-of-the-accused-jpnagar-news-c-15-1-mbd1028-921175-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: इधर रिपोर्ट दर्ज...उधर आरोपी के घर पर चल गया बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: इधर रिपोर्ट दर्ज...उधर आरोपी के घर पर चल गया बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के गांव में आठ साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला
- आरोपी के हिस्से का मकान गिराया, अफसर बोले, अवैध निर्माण पर कार्रवाई,
संवाद न्यूज एजेंसी
हसनपुर (अमरोहा)। रहरा थाना क्षेत्र के गांव में आठ साल की बच्ची से दरिंदगी की घटना पता चलते ही जिले की पुलिस ने आरोपी को सबक सिखाने के लिए जो तेजी और तेवर अपनाए वो आमतौर पर देखने को नहीं मिलते। मंडल में पहली बार है कि पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज की और चंद घंटों में मकान पर बुलडोजर चलवाकर आरोपी के हिस्से का पूरा घर ध्वस्त करा दिया। प्रशासन ने कार्रवाई की जद में आए हिस्से को अवैध निर्माण बताया है।
दुष्कर्म की वारदात सोमवार दोपहर दो बजे की है। जानकारी मिलते ही जिला मुख्यालय से एसपी लखन सिंह यादव ने सीधे गांव का रुख किया। सबसे पहले एफआईआर दर्ज कराई। साथ ही आरोपी दूसरे समुदाय का होने से गहराए तनाव को भांपते हुए जगह-जगह पुलिस मुस्तैद कर दी। वारदात के बाद भागे आरोपी की धरपकड़ को भी टीमें लगाईं। आरोपी के परिजनों को चेताया कि उससे बिना देरी सरेंडर कराएं। इसके बाद भी कोई सुगबुगाहट न देख शाम सात बजे आरोपी के घर के बाहर दो बुलडोजर खड़े कराके तोड़फोड़ की चेतावनी दी गई। पकड़ में न आने पर रात नौ बजे बुलडोजर चलवा दिए। आधे घंटे की कार्रवाई में मकान में आरोपी के हिस्से का पूरा भवन ध्वस्त करा दिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी चार भाई हैं। दो शादीशुदा भाई मकान के अलग कमरों में रहते हैं, जबकि पुलिस की तोड़फोड़ आरोपी के हिस्से के कमरे, दीवार तथा भवन के अन्य भाग में की गई है। वारदात के चंद मिनटों बाद एफआईआर और चंद घंटों में बुलडोजर कार्रवाई का मंडल में यह पहला उदाहरण है। पुलिस कर्मियों का दावा है कि दुष्कर्म की घटना में इतनी त्वरित कार्रवाई प्रदेश में भी इससे पहले देखने को नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश में टीमें लगातार छापे मार रही हैं।
विज्ञापन
00
यूं चला घटनाक्रम
- दोपहर दो बजे दुष्कर्म की वारदात
- तीन बजे बच्ची ने परिजनों को बताया
- चार बजे परिवार थाने आया, रिपोर्ट दर्ज
- शाम सात बजे घर लगाए दो बुलडोजर
- रात नौ बजे घर पर चले बुलडोजर
- 9.30 तक घर में आरोपी का हिस्सा ध्वस्त
00
तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म में 60 दिन के भीतर हुई थी सजा
हसनपुर (अमरोहा)। जिले के रिकॉर्ड में दुष्कर्म के मामले में बिना देरी अदालत से सजा सुनाए जाने का भी बड़ा उदाहरण है। अदालत ने साढ़े तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म में आरोपी पर दोष सिद्ध होते ही 60 दिन के भीतर उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उस पर 70 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था।
यह घटना सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव की थी। गांव निवासी किसान की साढ़े तीन साल की बेटी छह जनवरी 2026 की देरशाम घर के बाहर खेल रही थी। वहां से उसे आरोपी फुसलाकर साथ ले गया था और दुष्कर्म किया था। बच्ची गांव के बाहर बेहोशी की हालत में मिली थी। पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल आदि प्रक्रिया में तेजी रखी तो अदालत ने कम समय में सुनवाई कर 60 दिन के भीतर आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुना दी थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -

Trending Videos