सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Angry at her mother's scolding, the young woman reached her in-laws' house before the wedding.

Amroha News: मां की डांट से नाराज युवती निकाह से पहले पहुंची ससुराल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Angry at her mother's scolding, the young woman reached her in-laws' house before the wedding.
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मां की डांट से नाराज होकर एक युवती के आधी रात को ससुराल पहुंचने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है।
Trending Videos

बताते हैं कि युवती का निकाह आने वाली ईद पर होना तय हुआ था। रविवार रात किसी बात को लेकर मां ने बेटी को डांट दिया, जिससे वह इतनी क्षुब्ध हुई कि उसने रात में ही अपने मंगेतर को फोन कर बुला लिया। परिजनों को बिना बताए वह मंगेतर के साथ नगर के संभल अड्डा स्थित अपनी ससुराल पहुंच गई। घर से बेटी के अचानक लापता होने पर पिता घबरा गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की तो युवती अपनी ससुराल में सुरक्षित मिली।
सोमवार सुबह दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे, जहां घंटों तक पंचायत चली। युवती अपनी जिद पर अड़ी रही कि वह अब वापस नहीं जाएगी। युवती के परिजनों ने तैयार की आज ही घर जाकर निकाह कराया जाएगा। इसके बाद वह युवती को अपने साथ ले गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed