सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Assistant teacher accused of murdering Dalit woman

Amroha News: सहायक अध्यापक पर दलित महिला की हत्या करने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 08 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Assistant teacher accused of murdering Dalit woman
विज्ञापन
अमरोहा। डिडौली क्षेत्र के शाहबाज नाम के व्यक्ति ने सहायक अध्यापक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही एसपी को भी पत्र भेजकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता शाहबाज अहमद का आरोप है कि एक व्यक्ति सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। उसने दलित महिला की हत्या कर उसे अपने घर में दफना दिया और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल की। बताया कि यह महिला पिथौरागढ़ के मुनस्यारी ब्लॉक में कार्यरत थी। आरोप है कि जब महिला के पास पैसे खत्म हो गए तो सहायक अध्यापक ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी। शाहबाज का आरोप है कि डिडौली पुलिस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायतों को बिना उचित जांच के पारिवारिक विवाद कहकर बंद कर दिया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed