सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Assistant Teacher Suspended for Lack of Interest in Duties

Amroha News: कार्यों में रुचि न लेने पर सहायक अध्यापक निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Assistant Teacher Suspended for Lack of Interest in Duties
विज्ञापन
संभल। कार्यों में रुचि न लेने पर पीएमश्री विद्यालय भारतल सिरसी में तैनात सहायक अध्यापक अवधेश कुमार को निलंबित किया गया है। बीएसए अलका शर्मा ने एबीएसए असमोली और पवांसा की संयुक्त जांच रिपोर्ट मिलने के बाद यह कार्रवाई की।
Trending Videos

बीएसए ने बताया कि असमोली और पवांसा के एबीएसए की जांच में मामला सामने आया कि सहायक अध्यापक अवधेश कुमार कार्यों और पढ़ाई में रुचि नहीं ले रहे हैं। स्कूल का माहौल भी खराब कर रहे हैं। बीएलओ के कार्यों में समस्या उत्पन्न की जा रही थी। साथ ही, स्टॉफ के प्रति अनेक तरह की शिकायतें करके माहौल को खराब करने में लगे थे। जांच मिलने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। तत्काल प्रभाव से निलंबन करते हुए उन्हें पीएमश्री विद्यालय, अतरासी से संबंद्ध किया है। साथ ही, आगे की कार्रवाई के लिए एबीएसए संभल देवेंद्र कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
शिक्षक के निलंबन से विद्यार्थियों में रोष, प्रदर्शन किया
संभल। सहायक अध्यापक अवधेश कुमार के निलंबन से गांव भारतल सिरसी में स्थित पीएमश्री विद्यालय के छात्र-छात्राओं में रोष है। उन्होंने शुक्रवार को शिक्षक के निलंबन के विरोध में प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी के समझाने पर भी छात्र छात्राएं स्कूल जाने को राजी नहीं हुए। छात्र-छात्राओं की मांग थी कि अवधेश सर को वापस बुलाया जाए।उनका कहना था कि सहायक अध्यापक पर झूठे आरोप लगाकर फंसाया गया। इस दौरान दर्शिका गौतम, सुभानी, गुलफ्शा, छवि, रीतिका, समी, आस मोहम्मद, सपना, आसिया आदि रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed