सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bachhrayun municipality will get development work done at a cost of 20 crores

Amroha News: बछरायूं पालिका 20 करोड़ की लागत से कराएगी विकास कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 15 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Bachhrayun municipality will get development work done at a cost of 20 crores
विज्ञापन
बछरायूं। नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के लिए 20 करोड़ रुपये के बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया।
Trending Videos

नगर में सर्वाधिक आठ करोड़ रुपये की धनराशि निर्माण कार्यों पर खर्च की जाएगी। पथ प्रकाश पर दो करोड़ रुपये व सफाई व्यवस्था पर तीन करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार की दोपहर बाद तीन बजे पालिका के सभागार में शुरू हुई। अधिशासी अधिकारी दीपालिका यादव ने बजट प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए सभासदों से अपील की कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास को प्राथमिकता दें। उन्होंने 2060 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट प्रावधानों में सर्वाधिक आठ करोड़ रुपये की धनराशि निर्माण कार्यों पर खर्च की जाएगी।
सफाई अधिष्ठान पर एक करोड़ रुपये, संविदा कर्मचारियों के मानदेय पर एक करोड़ रुपये, सफाई ठेके पर एक करोड़ रुपये, पथ प्रकाश पर दो करोड़ रुपये, जलापूर्ति पर एक करोड़ रुपये, स्वच्छ भारत मिशन पर एक करोड़ रुपये, पुस्तकालय पर 50 लाख रुपये की धनराशि खर्च किए जाने का प्रावधान किया गया है।
पालिका को नौ करोड़ रुपये की धनराशि राज्य वित्त आयोग से, ढाई करोड़ रुपये 15वें वित्त आयोग से, वंदन योजना में एक करोड़ रुपये की धनराशि मिलने का अनुमान है। बैठक में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर जोर दिया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पालिका की बेहतर रैंकिंग सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राहत हसन, अमन कुमार, अरशद चौधरी, मधु देवी, शब्बीर खलीफा, हाजी जफर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed