सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nodal Officer reviews development works and ongoing projects

Amroha News: नोडल अधिकारी ने विकास कार्यों और निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 15 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Nodal Officer reviews development works and ongoing projects
विज्ञापन
अमरोहा। आवास आयुक्त एवं जिले के नोडल अधिकारी बलकार सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों एवं जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसके साथ उन्होंने प्रभारी मंत्री केपी मलिक की ओर से जनपद भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन आख्या की समीक्षा भी की। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्मी में गोवंश को बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अम्बरीश कुमार ने जनपद के नोडल अधिकारी को विभिन्न विभागों की उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न विभाग जो प्रदेश में प्रथम रैंक पर है, उनके अच्छे कार्य के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा जो प्रथम रैंक पर हैं। वह अपनी स्थिति बनाए रखें और जो अन्य रैंक पर हैं। वह प्रथम रैंक पर आने के लिए और प्रयास करें। उन्होंने कहा कि विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत जो नक्शे पास होते हैं, उनमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग का भी प्रावधान किया जाए। उन्होंने उद्यान अधिकारी को विभागीय योजनाओं के तहत फूड प्रोसेसिंग करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। खराब विद्युत ट्रांसफार्मरों को समय पर ठीक कराया जाए। विकसित भारत जी राम जी योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने नकली दूध, नकली खोया आदि की नियमित जांच करने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। जल जीवन मिशन ग्रामीण के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा कितने गांवों में नियमित जल आपूर्ति हो रही है, इसकी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनपद में जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पाई है, शिविर लगाकर फार्मर रजिस्ट्री बनाई जाए। निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। गो आश्रय स्थलों पर छाया, पेयजल, भूसा, हरा चारा की पर्याप्त व्यवस्था हो। निराश्रित गोवंशों की देखभाल के लिए सभी गोशालाओं में गर्मी से बचाव की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पेंशन योजनाओं से संबंधित कोई भी पात्र पेंशन से वंचित न रहे। बैठक में डीएम डॉ. नितिन गौड़, एसपी लखन सिंह यादव,प्रभारी सीडीओ अम्बरीश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, एडीएम न्यायिक धीरेन्द्र प्रताप सिंह, डीएफओ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed