सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP Amroha Nagar Mandal Working Committee announced, emphasis on strengthening the organization

Amroha News: भाजपा अमरोहा नगर मंडल की कार्यसमिति घोषित, संगठन को मजबूत करने पर जोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
BJP Amroha Nagar Mandal Working Committee announced, emphasis on strengthening the organization
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अमरोहा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा क्षेत्र 41 अमरोहा के अंतर्गत अमरोहा नगर मंडल की कार्यसमिति का गठन कर दिया गया है। इस संबंध में मंडल कार्यसमिति की सूची जारी करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। मंडल में कुल 29 शक्तिकेंद्र और 173 बूथ निर्धारित किए गए हैं।
सोमवार की देर शाम जारी सूची के अनुसार मंडल अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। मंडल अध्यक्ष के रूप में अमित सैनी, मंडल उपाध्यक्ष महीपाल गुर्जर, राजेश आर्य, पुष्पेंद्र उर्फ शुभम, विशाल वेद बाल्मीकि, जयगोपाल एडवोकेट और महिमा शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मंडल महामंत्री के रूप में मुकेश कुमार सक्सेना और देशराज गोले को नियुक्त किया गया है। मंडल मंत्रियों में आकाश रस्तौगी, लखन रघुवंशी, आदेश सैनी, हेमलता शर्मा, ऋषि चौहान और मधु सागर को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष का दायित्व हेम सक्सेना को दिया गया है। सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में तनिश गोयल, आईटी प्रभारी के रूप में शिव गोविंद शर्मा और मीडिया प्रभारी के रूप में लव खंडेलवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा कार्यसमिति में कई सदस्यों को भी शामिल किया गया है, जिनमें संगीता भारती, कमल प्रजापति, राहुल गुप्ता और शिव लाल आर्य प्रमुख हैं। सभी पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने बताया कि नई कार्यसमिति के गठन से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed