{"_id":"69c1880b7c89ab9d380990fb","slug":"the-youth-of-the-city-demanded-relief-from-traffic-jams-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-160000-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शहर के युवाओं ने जाम से निजात दिलाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शहर के युवाओं ने जाम से निजात दिलाने की मांग की
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर लोग परेशान हो गए हैं। अतरासी रोड स्थित युवा नेता आकाश चौधरी इस मुद्दे पर गंभीर चिंता जताते हुए प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है।
बैठक में आकाश चौधरी ने कहा कि ट्रैफिक जाम आज शहर की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बन चुका है। बढ़ती आबादी, निजी वाहनों की संख्या में इजाफा, सड़कों पर अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। शहर में शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता हो, जब लोगों को जाम का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि बिजनौर रोड शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है, जहां टीपी नगर चौराहा, अतरासी चौराहा, शाह विलायत और लकड़ा चौराहा जैसे प्रमुख स्थानों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां वाहनों की भीड़ इतनी अधिक होती है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सड़कों पर अवैध अतिक्रमण, ओवरलोड ट्रक और डीसीएम वाहनों की शहर में निर्धारित समय के विपरीत एंट्री तथा ई-रिक्शा का अव्यवस्थित संचालन जाम के मुख्य कारण हैं। जगह-जगह ई-रिक्शा का जमावड़ा भी यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है। युवाओं ने डीएम से शहर में ओवरलोड और नियमों के विपरीत चल रहे वाहनों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही कहा कि सड़कों से अतिक्रमण हटाने और ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, जिससे लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके। बैठक में मनदीप नौरंगी, अरुण देहरा, रोहित कुमार, कुशल चौधरी, राहुल चौधरी, अंकित चौधरी, अंकुर प्रजापति, रोबिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos