{"_id":"69c1878333cccdb554021638","slug":"evaluation-of-board-copies-continues-195-lakh-have-been-checked-so-far-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-160014-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन जारी, अब तक 1,95 लाख जांचीं गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन जारी, अब तक 1,95 लाख जांचीं गईं
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चार केंद्रों पर तेजी से चल रहा है। सोमवार को मूल्यांकन के छठवें दिन भी कार्य जारी रहा, लेकिन बड़ी संख्या में परीक्षकों की अनुपस्थिति ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। अब तक कुल 3.87 लाख में से 1,95,527 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है, जबकि 889 परीक्षक ड्यूटी से नदारद रहे।
राजकीय इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर सोमवार को 15,270 कॉपियों की जांच की गई। यहां कुल 336 परीक्षकों में से 201 उपस्थित रहे, जबकि 135 अनुपस्थित पाए गए। इसी तरह आईएम इंटर कॉलेज केंद्र पर 11,425 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ, जहां 375 में से 222 परीक्षक ही ड्यूटी पर पहुंचे और 153 अनुपस्थित रहे। जेएस हिंदू इंटर कॉलेज केंद्र की स्थिति भी चिंताजनक रही। यहां 582 परीक्षकों में से मात्र 228 ने ही मूल्यांकन कार्य किया, जबकि 294 परीक्षक अनुपस्थित रहे। इस केंद्र पर 12,791 कॉपियों की जांच की गई। वहीं एकेके इंटर कॉलेज में 238 परीक्षकों ने 11,822 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया, जबकि 259 परीक्षक गैरहाजिर रहे। परीक्षकों की बड़ी संख्या में अनुपस्थिति के बावजूद मूल्यांकन कार्य को जारी रखा जा रहा है, लेकिन इससे कार्य की गति प्रभावित हो रही है। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने चारों केंद्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और अनुपस्थित परीक्षकों के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी परीक्षक समय पर उपस्थित होकर जिम्मेदारी निभाएं, ताकि मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जा सके। लापरवाही बरतने वाले परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos