सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bloody clash over land dispute, two people including a girl injured

Amroha News: भूमि के विवाद में खूनी संघर्ष, युवती समेत दो घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 29 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash over land dispute, two people including a girl injured
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। गांव डींगरा में मंगलवार की सुबह जमीन के विवाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों में फावड़े व धारदार हथियार चले। संघर्ष में युवती समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, गांव डींगरा में मोनू सैनी का अपनी चचेरी बहन चुन्नी सैनी से काफी समय से भूमि का विवाद चल रहा है। मंगलवार की सुबह दोनाें पक्ष खेत में काम कर रहे थे। किसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट इतनी बढ़ गई कि माेनू सैनी ने अपनी चचेरी बहन चुन्नी के सिर पर फावड़े से वार कर दिया। उसके सिर से खून बहने लगा और वह नीचे गिर गई। चुन्नी के सिर पर वार होता देखकर उसके पक्ष के लोगों ने मोनू पर फावड़े से वार कर दिया। मोनू सैनी के सिर से भी खून बहने लगा। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास काम कर रहे लोगों ने दौड़ कर बीच-बचाव किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर सरकारी अस्पताल आई। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि दोनों के बीच भूमि विवाद चल रहा है। अभी किसी ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed