{"_id":"69f0fd13420744ff0401414e","slug":"expressway-along-with-vehicles-from-prayagraj-and-meerut-industries-will-also-get-a-boost-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-162536-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे : प्रयागराज और मेरठ के वाहनों के साथ उद्योगों को भी मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे : प्रयागराज और मेरठ के वाहनों के साथ उद्योगों को भी मिलेगी रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। तहसील क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्धाटन करेंगे। जिले में एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 32.6 किलोमीटर है, जिसमें से लगभग 23.6 किलोमीटर हिस्सा हसनपुर के 24 गांवों से होकर गुजर रहा है। परियोजना के तहत गांव मंगरौला में एग्जिट प्वाइंट पर टोल बूथ भी बनाए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि क्षेत्र में औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। एक्सप्रेसवे राज्य के विभिन्न हिस्सों को जोड़ते हुए व्यापारिक गतिविधियों को भी गति देगा। हसनपुर क्षेत्र के जिन गांवों से यह एक्सप्रेसवे गुजर रहा है, उनमें अकबरपुर शर्की, कुआडाली, पंडका, चक गुलाम अंबिया, सकतपुर करनपुर, मिर्जापुर डूंगर, गौरबपुर उर्फ रुस्तमपुर, पिपलौती खुर्द, पिपलौती मुस्तकम, रुखालू, शकरौली, मंगरौला, दौलतपुर कला, सूमाठेर, तरारा, मकनपुर शर्की, राजपुर, सांपा, उझारी और पाइंदापुर समेत अन्य गांव शामिल हैं। गंगा एक्सप्रेसवे जिले के उद्योग और रोजगार समेत समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी और लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
औद्योगिक क्लस्टर से अमरोहा बनेगा निवेश का नया हब
जिला जल्द ही उत्तर प्रदेश में निवेश का एक उभरता केंद्र बनने जा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स एंड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर ने निवेशकों को आकर्षित करना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईआईडीए) को इस परियोजना के लिए 1120 करोड़ रुपये के चार निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जो जिले के औद्योगिक विकास को नई दिशा देंगे। यह क्लस्टर हसनपुर तहसील के मंगरौला गांव के पास करीब 2200 बीघा भूमि पर विकसित किया जाएगा। हालांकि अभी तक लगभग 65 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण ही पूरा हो सका है, शेष प्रक्रिया जल्द पूरी होने की उम्मीद है। इस परियोजना से क्षेत्र में रोजगार, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक विस्तार, अमरोहा के विकास का नया रास्ता बने
मेरठ से प्रयागराज तक बनकर तैयार गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार अब अमरोहा और बिजनौर के रास्ते हरिद्वार तक किए जाने की योजना ने जिले में नई उम्मीदें है। प्रशासन ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं और 62 गांवों के बंदोबस्ती मानचित्र उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए एडीएम स्तर के अधिकारी को नोडल बनाया गया है। करीब 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे को अमरोहा से हरिद्वार तक लगभग 146.24 किलोमीटर बढ़ाया जाएगा। मंगरौला एंट्री प्वाइंट से आगे विस्तार होने पर नए पुल की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे लागत और समय दोनों की बचत होगी। इस परियोजना से क्षेत्र में व्यापार, निवेश, रोजगार और धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है।
तय दूरी के आधार पर देना होगा टोल टैक्स
एक्सप्रेसवे पर प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा, जबकि टोल टैक्स का भुगतान यात्रा पूरी होने के बाद एग्जिट प्वाइंट पर तय दूरी के आधार पर किया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे का करीब 23.6 किलोमीटर हिस्सा अमरोहा जिले से होकर गुजर रहा है, जहां मंगरौला में एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनाया गया है। पूरे एक्सप्रेसवे पर कुल 14 टोल प्लाजा स्थापित किए गए हैं, जिनमें मेरठ और प्रयागराज के मुख्य टोल शामिल हैं, जबकि अन्य स्थानों पर एंट्री-एग्जिट आधारित टोल बूथ बनाए गए हैं। निजी वाहनों के लिए करीब 2.55 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से टोल तय किया गया है। खास बात यह है कि यहां अत्याधुनिक सेंसर प्रणाली के जरिए बिना रुके टोल कटेगा, जिससे सफर तेज और सुगम होगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X