सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The temperature dropped by three degrees... the heat of the sun made people miserable.

Amroha News: तीन डिग्री गिरा तापमान... धूप की तपिश ने लोगों को किया बेहाल

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 29 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped by three degrees... the heat of the sun made people miserable.
विज्ञापन
अमरोहा। भीषण गर्मी ने लोगों जीना मुहाल कर दिया है। मंगलवार को तापमान में तीन डिग्री गिरावट के बावजूद चिलचिलाती धूप की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन भर गर्म हवाओं और तेज धूप के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे। सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए और जैसे-जैसे दिन चढ़ा, मौसम और अधिक तपता चला गया।
Trending Videos

दोपहर के समय हालात ऐसे हो गए कि सड़कों और गलियों में सन्नाटा पसर गया। तेज रफ्तार लू जैसी गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सोमवार के मुकाबले तीन डिग्री कम था, लेकिन गर्म हवाओं के कारण लोगों को अधिक गर्मी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी का असर शहर की दिनचर्या पर साफ दिखाई दिया। रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे आमतौर पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी दोपहर के समय सन्नाटा नजर आया।
लोग अपने जरूरी काम सुबह जल्दी या फिर शाम को ही निपटाने लगे हैं, ताकि तेज धूप और गर्मी से बचा जा सके। स्वास्थ्य पर भी गर्मी का प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगा है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को लेकर लोग अधिक सतर्क हो गए हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में डिहाइड्रेशन, लू और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी जा रही है। अचानक बढ़ी गर्मी के कारण कई लोग बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं। अस्पतालों में गर्मी से संबंधित शिकायतों वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed