सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP women's team burns effigy of opposition

Amroha News: भाजपा की महिला टीम ने विपक्ष का पुतला फूंका

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 29 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
BJP women's team burns effigy of opposition
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। भाजपा की महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जन आक्रोश रैली निकाली। नारेबाजी करते हुए विपक्ष का पुतला फूंका। कहा कि संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल का विरोध कर महिला विरोधी होने का सबूत दिया है।
Trending Videos

मंगलवार को भाजपाई ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में एकत्र हुए। यहां पर विधायक राजीव तरारा ने विपक्ष के खिलाफ पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन बिल लेकर आई थी, लेकिन कांग्रेस, सपा आदि विपक्षी पार्टियों ने उसे पारित नहीं होने दिया। इसके बाद जन आक्रोश महिला पद यात्रा निकालते हुए इंदिरा चौक पर आए। यहां पर आक्रोशित भाजपाइयों ने कांग्रेस, सपा समेत समूचे विपक्ष का पुतला बनाया। इस मौके पर महिला मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष दीपाली गंगवार, अवंतिका नगर की सभासद मनु शर्मा, अंजू जाटव, पूनम यादव, प्रियंका शर्मा, सपना प्रजापति, माया, सरिता, अनीता, सतपाल सिंह पाल, उधम सिंह सिरोही, वैभव गोयल, मनमोहन सिंह सैन, राजेंद्र सिंह, दीपक गंगवार, संजय सिंह गौर, होशियार सिंह दिवाकर आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed