फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car crashes into highway-side railing; iron rod pierces young man's abdomen, killing him.

Amroha News: हाईवे किनारे रेलिंग से टकराई कार, युवक के पेट में घुसा सरिया, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Car crashes into highway-side railing; iron rod pierces young man's abdomen, killing him.
गजरौला(अमरोहा)। थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 9:15 बजे हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय सोनू पांडेय की मौत हो गई। कार चला रहे पिता को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे और सर्विस लेन के बीच लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि रेलिंग का सरिया कार को चीरते हुए आगे की सीट पर बैठे युवक के पेट में घुस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में कार में सवार दो बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गोंडा जिले के तिलहा थाना क्षेत्र के परसपुर निवासी शेषनाथ पांडेय दिल्ली में एक कारोबारी की कार चलाते हैं। उनका बेटा सोनू पांडेय एक निजी कंपनी में कार्यरत था। शेषनाथ पांडेय ने बताया कि उनकी मां रघुराजी का 26 जून को निधन हो गया था। आठ जुलाई को तेरहवीं संस्कार के बाद परिवार शनिवार शाम करीब सात बजे गांव से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। कार में शेषनाथ पांडेय, बेटा सोनू, उनके बड़े बेटे के दो बच्चे दिव्यांश और दिवांशु, सोनू की पत्नी प्रिया तथा उनकी बहन सवार थीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रास्ते में कई स्थानों पर रुकते हुए आराम से सफर कर रहे थे। रविवार सुबह करीब 9:15 बजे गजरौला क्षेत्र में अचानक उन्हें झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में रेलिंग का सरिया आगे की सीट पर बैठे सोनू पांडेय के पेट में घुस गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दिव्यांश और दिवांशु को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सोनू पांडेय के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मृत्यु हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई कर दी है।
--------




मौत से पांच मिनट पहले ही साेनू ने परिवार संग पी थी आखिरी चाय

गजरौला। हाईवे की रेलिंग से कार टकराने और उसमें अगली सीट पर बैठे युवक सोनू की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया था। मृतक के पिता ने बताया कि हादसे से पांच मिनट पहले ही सभी ने एक होटल में चाय पी थी, लेकिन किसी को यह मालूम नहीं था कि सोनू पांडेय की परिवार के साथ आखिरी चाय है। हादसा बयां करते हुए उसके पिता की आंखों में आंसू भर आए। बोले, तीन बेटे थे। एक बेटा बीमारी के चलते कई साल पूर्व दुनिया छोड़ गया। उस गम को नहीं भूले थे, अब सोनू ने जिंदगी भर रोने का गम दे दिया।









छह महीने में उजड़ गया प्रिया का सुहाग

गजरौला। हाईवे पर पेट में रेलिंग घुस जाने से जिस युवक सोनू की दर्दनाक मौत हो गई, उसकी शादी इसी साल जनवरी के अंतिम सप्ताह में हुई थी। उसकी पत्नी प्रिया के हाथ से मेहंदी भी नहीं छूटी थी। छह महीने में ही उसका सुहाग उजड़ गया। हादसे के दौरान वह भी कार में सवार थी। थाने में रोते-रोेते उसकी आंखों के आंसू सूख चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed