{"_id":"69e5232fcc4877fab0079a84","slug":"cash-stolen-by-breaking-the-locks-of-two-shops-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-161899-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पक्का बाग में चोरों ने शनिवार रात दो दुकानों को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी रविवार सुबह उस समय हुई जब दुकान मालिक रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे। चोरी की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
मोहल्ला खारी कुआं निवासी सुनील कुमार की पक्का बाग में ड्राइक्लीन की दुकान है। उनकी दुकान के ठीक सामने सड़क पार मोहल्ला नई बस्ती निवासी मोहम्मद जैद का जनसेवा केंद्र संचालित है। शनिवार रात दोनों दुकानदार रोज की तरह अपनी-अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात किसी समय अज्ञात चोरों ने दोनों दुकानों के ताले तोड़ दिए और अंदर रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
सुनील कुमार की दुकान से चोर करीब 5500 रुपये नकद चोरी कर ले गए, जबकि मोहम्मद जैद के जनसेवा केंद्र से कुछ फटे हुए नोट चोरी होने की बात सामने आई है। रविवार सुबह सबसे पहले सुनील कुमार जब अपनी दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने ताले टूटे देखे और अंदर सामान बिखरा पाया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। इसी दौरान सामने स्थित जैद की दुकान में भी चोरी होने का पता चला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पीड़ित सुनील कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की बात कही जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र के दुकानदारों में दहशत का माहौल है और उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
Trending Videos