सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Firing and commotion over land grabbing

Amroha News: जमीन पर कब्जे को लेकर फायरिंग, हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 20 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Firing and commotion over land grabbing
विज्ञापन
हसनपुर। जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। फायरिंग का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव हाफिजपुर की राजवती पत्नी परम सिंह ने बताया कि उन्होंने हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के रझौहा के मजरा झुलपुरी में कुछ भूमि खरीदी थी। उनके बच्चे बाहर पढ़ाई करते हैं, इसलिए उन्होंने अपनी खेती की देखभाल के लिए गांव के ही एक युवक को यह जमीन ठेके पर दी थी। शुरुआत के कुछ दिनों तक वह ठेके के पैसे देता रहा। लेकिन बाद में उसने पैसे देने से मना कर दिया। इसके साथ ही जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने लगा। रविवार की दोपहर जब राजवती के पति परम सिंह खेत पर गए थे, आरोप है कि युवक ने परिवार के साथ मिलकर हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। उन्होंने बताया कि घटना का एक वीडियो भी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed