सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electricity department employee dies in road accident

Amroha News: सड़क हादसे में बिजली विभाग के कर्मी की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 20 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity department employee dies in road accident
विज्ञापन
नौगावां सादात। थानाक्षेत्र में शनिवार रात सड़क हादसे में बिजली विभाग कर्मी नरेंद्र पाल सिंह (45) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

मृतक नरेंद्र पाल सिंह गजस्थल गांव के रहने वाले थे। वह बिजली विभाग में टीसी-टू के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती क्षेत्र के काफूरपुर विद्युत उपकेंद्र पर थी। उनके परिवार में पत्नी सुनीता देवी, दो बेटे रोबिन व संदीप तथा बेटी स्वाति हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। शनिवार रात नरेंद्र सिंह ड्यूटी खत्म कर बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। उन्होंने हेलमेट भी लगाया था। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल कफूरपुर से अमरोहा-धनौरा मार्ग पर स्थित मुकारी गांव के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नरेंद्र पाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। आरोपी ट्रैक्टर चालक की पहचान कपिल निवासी सुजमना थाना बछरायूं के रूप में हुई। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed