सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Consumers are wandering for LPG cylinders, the situation has not improved.

Amroha News: रसोई गैस सिलिंडर के लिए भटक रहे उपभोक्ता, नहीं सुधरे हालात

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 25 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Consumers are wandering for LPG cylinders, the situation has not improved.
विज्ञापन
गजरौला। रसोई गैस सिलिंडर के लिए बिगड़े हालात अभी नहीं सुधरे। उपभोक्ताओं को केवाईसी कराने और सिलिंडर लेने के लिए भटकना पड़ रहा है। एजेंसी पर कई बार लंबी लाइन लगने के कारण हंगामे की नौबत आ गई।
Trending Videos

अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच हुए युद्ध के बाद से रसोई गैस सिलिंडर को लेकर मारा मारी है। बिगड़े हालात अभी सुधरे नहीं हैं। नगर की सभी गैस एजेंसियों पर सिलिंडर लेने और केवाईसी कराने के लिए सुबह से ही
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता लाइन में लग जाते हैं। मंगलवार को धनौरा मार्ग पर एचपी गैस एजेंसी गोदाम पर लंबी लाइन लग गई। हाईवे किनारे स्थित काजला गैस सर्विस गोदाम पर भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगे रहे। सबसे अधिक लंबी लाइन भारत गैस सर्विस गोदाम पर लगी। यहां पर पहले केवाईसी की जाती है, इसके बाद सिलिंडर दिया जाता है। इस कारण उपभोक्ताओं को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई-कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। भारत गैस एजेंसी संचालक अनिल कुमार का कहना है कि केवाईसी नहीं होने के कारण ही उपभोक्ताओं को दिक्कत आ रही है। इसके अलावा सर्वर डाउन होना भी परेशानी का अहम कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed