{"_id":"6a7391fb664342a98e0e8b37","slug":"contractual-electricity-workers-protest-against-corporation-policies-at-30-power-stations-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-169936-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: निगम की नीतियों के खिलाफ 30 बिजलीघरों पर गरजे विद्युत संविदा कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: निगम की नीतियों के खिलाफ 30 बिजलीघरों पर गरजे विद्युत संविदा कर्मी
Thu, 06 Aug 2026 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा विद्यु कर्मचारियों ने लंबे समय से लंबित मांगों के निस्तारण को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया है। जिले के 30 बिजलीघरों पर विद्यु कर्मियों ने विरोध में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
बुधवार को संघ के जिला अध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व में संविदा कर्मचारियों ने निगम की तानाशाही कार्यशैली और शोषणकारी नीतियों के खिलाफ जमकर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फेशियल अटेंडेंस की विसंगति शाम पांच बजे फेशियल अटेंडेंस से आउट होने के बाद भी जबरन और अतिरिक्त कार्य कराया जा रहा है, जिससे कर्मचारी मानसिक रूप से अत्यधिक प्रताड़ित हो रहे हैं। बिना किसी कारण के कर्मचारियों के वेतन में अवैध रूप से कटौती की जा रही है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए संविदा कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोत्तरी की जाए। लाइन पर काम करने के दौरान आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए पुख्ता सुरक्षा उपकरण और सुरक्षा की पूरी गारंटी दी जाए। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारियों को भी कैशलेस की सुविधा दिए जाने व ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मृत होने वाले कर्मचारियों के परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा प्रदान करने समेत सभी मांगो को पूरा करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने इन सभी सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन और अधिक तीव्र किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस दौरान अर्जुन सिंह, नितिन गुर्जर, सहदेव, मुकुल, राजीव, योगेश, नीरज, विनोद, सुशील, हेमराज, संजीव कुमार, मरगूब मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इन बिजलीघरों पर किया प्रदर्शन
रजबपुर द्वितीय सब स्टेशन, रजबपुर प्रथम सब स्टेशन, कैलसा सब स्टेशन, मीठेपुर सब स्टेशन, मुंडा खेड़ा सब स्टेशन, नौगावां सादात सब स्टेशन, सुदनपुर सब स्टेशन,काफूरपुर,, धनोरी माफी भारापुर, रम्पुरा, धनौरा मुरादनगर, बुढ़नपुर डिडौली,मोहम्मदबाद,उझारी, कुआं खेड़ा,कुमराला,खरखौदा, मुंडा खेड़ा खादर, भवालपुर,जोया, चुचैला कला,अमरोहा, गजरौला टाउन, फालजपुर,जलालपुर,जयतौली, जोजखेड़ा, मधुआ माफी और भगवानपुर सब स्टेशन पर प्रदर्शन किया।