फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Power supply disrupted after a Shisham tree trunk fell on the power line.

Amroha News: बिजली लाइन पर शीशम का तना गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted after a Shisham tree trunk fell on the power line.
अमरोहा/कैलसा। लगातार हो रही बारिश के दौरान बिजली लाइन पर शीशम का तना गिर जाने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति दो घंटे बाधित हो गई। इससे दर्जनों गांवों की बिजली गुल हो गई। सूचना मिलते ही विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंची और तने को हटाकर लाइन दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। निगम के अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

अमरोहा देहात क्षेत्र के कोठी खिदमतपुर से जलीलपुर बक्काल बिजलीघर को आने वाली लाइन पर बुधवार की दोपहर हो रही बारिश की वजह से मुनव्वरपुर में शीशम के पेड़ का तना लाइन पर टूट कर गिर गया। जिससे ब्रेकडाउन कर जलीलपुर समेत करीब दो दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति दो घंटे के लिए प्रभावित हो गई। निगम के कर्मचारियों ने बताया कि जानकारी मिलने पर मौके पहुंची निगम की टीम ने शीशम के तने को लाइन से हटाकर बिजली आपूर्ति बाहल करा दी है। उधर बिजली कटौती के चलते सिबौरा बिजलीघर की आपूर्ति करीब छह घंटे तक ठप रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जोया में भी करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। बताया गया कि यहां पर केबिल बदलने का काम किया गया। जिसकी वजह से आपूर्ति बंद रही। शहरी क्षेत्र में भी बरसात में बार-बार ट्रिपिंग होती रही। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि लाइन ठीक करने के लिए आपूर्ति बंद की गई। हालांकि लोगों को शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed