फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SP pays tribute to Janeshwar Mishra on his birth anniversary.

Amroha News: जयंती पर जनेश्वर मिश्र को सपा ने किया नमन, मिशन-2027 की तैयारियों पर मंथन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
SP pays tribute to Janeshwar Mishra on his birth anniversary.
अमरोहा। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष मस्तराम सिंह यादव की अध्यक्षता में पार्टी की मासिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन की मजबूती और मिशन-2027 की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष मस्तराम सिंह यादव ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र समाजवादी विचारधारा के प्रखर चिंतक थे, जिन्हें उनकी सादगी और समाजवाद के प्रति समर्पण के कारण छोटे लोहिया के नाम से जाना जाता था। उन्होंने कहा कि सात बार केंद्रीय मंत्री रहने के बावजूद जनेश्वर मिश्र ने सादगीपूर्ण जीवन जिया और समाजवादी मूल्यों को सर्वोपरि रखा। उन्होंने उनके राजनीतिक जीवन और योगदान पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं प्रदेश सचिव रमेश प्रजापति ने कहा कि वर्तमान समय में गरीब, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर सरकार अपेक्षित कार्य नहीं कर रही है तथा आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व मंत्री जगराम सिंह ने कहा कि किसान अपनी उपज का उचित मूल्य और समय पर उर्वरक न मिलने से परेशान हैं, जबकि शिक्षित युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी जनता के बीच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री एवं प्रदेश सचिव डॉ. लाखन सिंह पाल ने कहा कि देश के विकास के लिए वैज्ञानिक सोच, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और किसानों की प्रगति जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पीडीए वर्ग को संगठित करते हुए मिशन-2027 की सफलता के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन जिला महासचिव चंद्रपाल सैनी ने किया। इस दौरान संतराम सिंह यादव, नूर सबा, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अशोक चौधरी, भुवनेश पाल, धीर सिंह वाल्मीकि, नवेंद्र चौधरी, मुमताज खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed