सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Eight people were beaten up and abducted on farmland.

Amroha News: खेत पर युवकों के साथ मारपीट, अपहरण में आठ पर प्राथमिकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Eight people were beaten up and abducted on farmland.
विज्ञापन
रहरा। खेत पर युवकों के साथ मारपीट करने और उनके एक नाबालिग साथी का अपहरण कर रास्ते में ले जाकर मारपीट करने के मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना क्षेत्र के गांव फूलपुर निवासी गौरव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को दोपहर एक बजे वह अपने खेत पर तहेरे भाई अर्जुन व गांव के ही रहने वाले मित्र गुरमीत के साथ किसी काम से गया था। इस दौरान कुछ लोग वहां पहुंच गए। गाली गलाैज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी गुरमीत को जबरन बाइक पर बैठकर ले गए और रास्ते में मारपीट कर छोड गए। मारपीट में अर्जुन और गुरमीत घायल हो गए। थाना अध्यक्ष अतवीर सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर पवन निवासी खुर्तिया थाना रहरा, अजय, विवेक निवासी कूबरी थाना बहजोई संभल, नीरज अर्जुन व तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed