सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The village is in a bad state... the responsible people are sitting with their eyes closed.Search for this o

Amroha News: मजरे बदहाल... आंखें मूंद कर बैठे जिम्मेदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The village is in a bad state... the responsible people are sitting with their eyes closed.Search for this o
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद में ग्राम पंचायत के साथ ही इनके मजरों की हालात बेहद खराब है। इनमें रहने वाले लोगों के लिए सुविधाएं तो कोसों दूर हैं, लेकिन समस्याएं बड़े करीब हैं। हर दिन समस्याएं झेल रहे लोग अब आजिज आ गए हैं।
Trending Videos

ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय वादे तो किए जाते हैं लेकिन चुनाव निपटने के बाद कोई सुनवाई नहीं होती। कीचड़ और गंदगी से गुजरना मजबूरी है। सड़कों की बुरी स्थिति है। सफाई करने के लिए कर्मचारी भी नहीं आते। ग्रामीण जिम्मेदार अफसरों के पास जाकर पीड़ा की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल रहा। ग्रामीण अफसरों के दफ्तरों के चक्कर काटकर थक गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी आंख मूंद कर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जोया ब्लाक के नसीरपुर और शाहपुर मजरों की स्थिति बेहद खराब मिली। सड़कों पर कीचड़ और गहरे गड्ढे अधिकारियों की उदासीनता की गवाही दे रहे हैं।
लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं हो पाई है। सालों बाद भी ओवरहेड टैंक का निर्माण नहीं हो सका। सड़कों पर गंदगी और किनारे पर लगे कूड़े के ढेर बदहाली को बता रहे हैं। जलजीवन मिशन के तहत गांव में पाइपलाइन बिछाने के लिए तोड़ी गई सड़कों को ऐसे ही छोड़ दिया गया है। सड़कों को ठीक करने की जहमत तक नहीं उठाई गई। मंडी धनौरा के चकवासीपुर और हसनुपर ब्लॉक के मजरा निचली सोहत के ग्रामीण भी जिम्मेदारों की व्यवस्था को कोसते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed