सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Girls were molested and beaten at the Mahashivratri fair in Adampur.

Amroha News: आदमपुर में महाशिवरात्रि के मेले में युवतियों से छेड़खानी, मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Girls were molested and beaten at the Mahashivratri fair in Adampur.
विज्ञापन
आदमपुर। आदमपुर के शिव मंदिर पर आयोजित महाशिवरात्रि के मेले में युवतियों से छेड़खानी एवं विरोध करने पर मारपीट के मामले में एसपी के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos

आदमपुर निवासी युवती का कहना है कि महाशिवरात्रि के त्योहार पर वह अपनी बहनों और मां के साथ आदमपुर में ही शिव मंदिर पर मेला देखने के लिए गई थी। इस दौरान गांव के कुछ युवकों ने एक युवती का पीछा करते हुए मेला परिसर में अश्लील इशारे करने लगे। छोटी बहन जैसे ही मेला परिसर से शिव मंदिर गेट के सामने पहुंची तो आरोपियों ने बहन से छेड़खानी की। जब उसे बचाने का प्रयास किया आोपियों ने हमारे साथ लात घूसों से मारपीट शुरू कर दी। बहन ने शोर मचाया तो बहुत लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस मारपीट के दौरान ही युवती का सोने का ओम का लॉकेट गिर गया। मारपीट में युवती के सिर व शरीर पर गुम चोट आईं है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल युवती का अस्पताल में उपचार कराया। थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो मामले की शिकायत एसपी से की गई। एसपी के आदेश पर कार्रवाई हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामले विनीत, हिमांशु, सतपाल, चमन, हिमांशू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed