{"_id":"6987a1c4b46a04fb2a016b82","slug":"every-section-is-troubled-under-the-bjp-government-yadav-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-157089-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार के राज में हर वर्ग परेशान : यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार के राज में हर वर्ग परेशान : यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन शनिवार को जिला कार्यालय पर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव ने कहा कि भाजपा के शासन में हर वर्ग परेशान है। अल्पसंख्यकों, पिछड़ों एवं गरीबों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। लेकिन मीडिया में रामराज दिखाई दे रहा है।
मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार के पास रोजगार, शिक्षा व रोजी-रोटी के लिए कोई योजना नहीं है। सरकारी अस्पताल, पुलिस थाने व तहसील लूट के अड्डे बन गए हैं। किसान छुट्टा पशुओं से परेशान हैं ,उन्हें अपनी फसल की लागत का मूल्य भी नही मिल रहा है। केवल राजनीतिक स्वतंत्रता से देश का भला नही हो सकता। देश के कल्याण के लिए वैज्ञानिक सोच ओर शिक्षा व किसानों की प्रगति आवश्यक है।
समाजवादी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे के आठ लेन सड़क का निर्माण 23 माह में पूर्ण कराया गया। ऐसी सड़क एशिया में कहीं नहीं है। इसके अलावा डायल 100 सुविधा की शुरुआत भी सपा सरकार में ही की गई। जिला प्रवक्ता संतराम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने महिलाओं के कल्याण के लिए डायल 102 समाजवादी एंबुलेंस सेवा गर्भवती महिलाओं के लिए चालू की गई। लखनऊ में कैंसर इंस्टीट्यूट की स्थापना की गई। जिसमें गंभीर बीमारियों जैसे हृदय रोग, लीवर, किडनी व कैंसर से पीड़ितों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता देने का काम किया गया। लेकिन भाजपा की सरकार में जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा है। इस अवसर पर मुख्तार नकबी, सर्वेश सैनी, डॉ. अनीस अहमद, विपिन कौशिक, महेश यादव, मुमताज खां, रविपाल चिकारा, राधेलाल रघुवंशी, रवि यादव माैजूद रहे।
Trending Videos