{"_id":"6988f3fa9e1a55bd010ff5ba","slug":"woman-dies-after-delivery-in-private-hospital-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-157160-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद शिव कुमारी (30) मौत हो गई। बाद में परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और गुस्साए परिजनों को शांत किया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।
मुरादाबाद जनपद के कुंदरकी क्षेत्र के सिहाली माला गांव में मजदूर धर्मपाल सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी शिव कुमारी के अलावा एक चार वर्ष का बेटा है। शिव कुमारी गर्भवती थी, इसलिए परिजनों ने शनिवार की दोपहर चौधरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां ऑपरेशन से शिवकुमारी ने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन, रविवार की सुबह शिव कुमारी की अचानक मौत हो गई।
इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। वहीं परिजनों ने डायल 112 पुलिस को मौके पर बुला लिया। जानकारी मिलते ही डिडौली कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत कर दिया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। चर्चा है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
Trending Videos