सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The team returned after examining the arrangements in government hospitals.

Amroha News: सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं परखने के बाद लौटी टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The team returned after examining the arrangements in government hospitals.
विज्ञापन
अमरोहा। शासन से नियुक्त टीमों ने रविवार को रहरा, ढबारसी समेत कई आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। इसके बाद टीम वापस लौट गईं। टीमों अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेंगी।
Trending Videos

शासन की तरफ से बागपत, मेरठ और गाजियाबाद की 14 टीम नामित की गई हैं। यह टीमें सरकारी अस्पतालों मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत की पड़ताल करने आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह फरवरी को अमरोहा पहुंची टीमों ने समस्त सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। एसआरटी टीम के सदस्य अमरीश कुमार, रीजनल कोआर्डिनेटर मेरठ के डाॅ. अनुराग संजोग, गाजियाबाद के डिप्टी सीएमओ ने सीएमओ डॉ योगेंद्र की मौजूदगी में सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल की।
इसमें अस्पतालों में मरीजों की ओपीडी, लेबर रूम, एसएनसीयू, एमएनसीयू, पीडिया वार्ड, आईसीयू वार्ड, सर्जिकल वार्ड, इमरजेंसी, जिरयाट्रिक वार्ड, एनआरसी व जनरल वार्ड में निरीक्षण किया गया। अभिलेखों की जांच के साथ सफाई व्यवस्था भी परखी गई। सीएमओ ने बताया कि रविवार की शाम टीमें सभी अस्पतालों का निरीक्षण करने के बाद वापस लौट गई हैं। अब वह अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed